Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: समय रैना के नए वीडियो के बाद विवाद एक बार फिर गरमा गया है। वीडियो में उन्होंने अपने पुराने विवाद और विरोध का जिक्र करते हुए बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना का नाम लिया, जिस पर अब मुकेश खन्ना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोस्टिंग कल्चर और अभद्र भाषा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले भी ऐसे कंटेंट के खिलाफ देशभर में आवाज उठी थी और लोगों का विरोध सही दिशा में एक जरूरी कदम था।
तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि इस वीडियो की लोकप्रियता और व्यूअरशिप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक दिन के भीतर “वन पॉइंट फाइव मिलियन” व्यूज आना जांच का विषय है। उन्होंने मांग की कि इसकी पड़ताल होनी चाहिए और दर्शकों को भी यह समझना चाहिए कि वे किस तरह के कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं।
समय रैना का नाम बड़े विवादों में तब आया था जब साल 2025 में उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक एपिसोड भारी बवाल में फंस गया था। शो में कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा और अभद्र मजाक को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा था। मामला इतना बढ़ा कि कई जगहों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं और शो को बंद कराने की मांग उठने लगी।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…