GT vs DC Match: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने मेजबान दिल्ली को महज एक रन से हरा दिया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल (92) और डेविड मिलर (नाबाद 41) की शानदार पारियों के बावजूद दिल्ली की टीम लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें चेज के दौरान दिल्ली ने ज्यादातर समय मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। राशिद खान के स्पेल ने मैच को दिलचस्प मोड़ दिया, वहीं मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल का अहम विकेट लेकर गुजरात को मुकाबले में आगे कर दिया। रिटायर हर्ट होकर लौटे डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया था। आखिरी ओवर में पहली चार गेंदों पर 11 रन बन गए थे, लेकिन अंतिम दो गेंदों में सिर्फ 2 रन नहीं बन सके। मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया, जिससे मैच टाई होने का मौका भी निकल गया। आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन के लिए तैयार नहीं थे और रन आउट हो गए, जिसके साथ ही दिल्ली को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
एक रन से मिली हार के बाद डेविड मिलर भावुक हो गए। वह पिच पर निराश होकर बैठ गए। इसके बाद जब दोनों टीमें एक दूसरे से शेकहैंड कर रहीं थीं तो डेविड मिलर की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने डेविड मिलर को संभाला और हिम्मत दी। वह मिलर से कुछ कहते हुए नजर आए। शायद अक्षर ने यही कहा होगा कि आपने खूब लड़ाई लड़ी। आप टीम में जांबाज योद्धा में से एक हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…