Mumbai NMACC PMO impersonation: मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारी बनकर पहुंचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल भी थी। NMACC में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमवार शाम खार से एक अन्य व्यक्ति के साथ BKC पहुंचा था। उसके साथ आया व्यक्ति उसका बॉडीगार्ड था, जिसने सुरक्षा जांच के दौरान कथित तौर पर खुद को PMO अधिकारी बताया। संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने खार निवासी व्यक्ति का बयान दर्ज कर उसे छोड़ दिया, जबकि बॉडीगार्ड को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच के बाद BKC पुलिस ने PMO अधिकारी होने का कथित रूप से झूठा दावा करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसने हाई-सिक्योरिटी इलाके में प्रवेश की कोशिश किन परिस्थितियों में की।
ये भी पढ़े: पछतावा नहीं, माफी भी नहीं मांगूंगा… पत्नी का सिर काटने के आरोपी रामानुज के सख्त तेवर
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…