लाइफस्टाइल

Mushroom Chilli Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम चिली, पनीर खाना जाओगे भूल

Mushroom Chilli Recipe: वैसे तो आपने चिली पनीर खाये होंगे लेकिन क्या कभी घर पर मशरूम चिली ट्राई की है? मशरूम को कई तरह से बनाया जाता है लेकिन चिली मशरूम का स्वाद ही लाजवाब होता है। आइए जानें रेस्टोरेंट स्टाइल में मशरूम चिली बनाने की विधि। यह आपके लिए कई लिहाज से फायदेमंद होगा।

मशरूम खाने के फायदे-

यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। कम कैलेरी होने के कारण वजन घटाता है और इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Mushroom Chilli बनाने के लिए सामग्री-

  • मशरूम – 200 ग्राम (दो टुकड़ों में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कलियाँ (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक – 1 टुकड़ा (सजावट के लिए)
  • हरा प्याज – 2 चम्मच (सजावट के लिए)
  • टमाटर सॉस, सोया सॉस और लाल मिर्च सॉस – 1 चम्मच
  • सिरका – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • मकई का आटा – 1 चम्मच
  • मैदा – 2 चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

Mushroom Chilli बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें।
  • अब इस घोल में कटे हुए मशरूम डुबोएं और अच्छे से कोट करें। मशरूम को गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें। फिर प्याज और शिमला मिर्च डालें और हल्का कुरकुरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस और सिरका डालें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें।
  • अब तले हुए मशरूम को सॉस में डालें और अच्छे से मिलाएँ। फिर इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल डालें और ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने दें।
  • अब इसे हरे प्याज से गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें।
Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago