जॉब एंड एजुकेशन

Lok Sabha और Vidhan Sabha में क्या अंतर होता है ? किसके पास होती है ज्यादा ताकत

difference between Lok Sabha and Vidhan Sabha :  Lok Sabha और Vidhan Sabha दोनों  ही भारत के लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन इनमें कई प्रमुख अंतर होते हैं.

स्तर (Level)

Lok Sabha राष्ट्रीय स्तर (Central/National Level) की सभा है. जो भारत की संसद (Parliament) का एक हिस्सा है. वहीं Vidhan Sabha  यह राज्य स्तर (State Level) की सभा है. यह किसी विशेष राज्य की विधान मंडल (State Legislature) का हिस्सा होती है.

सदस्य कौन चुनता है (Election Process)

Lok Sabha के लिए देश के नागरिक सीधे वोट देकर अपने सांसद चुनते हैं जिसे  MP (Member of Parliament) कहा जाता है. वहीं राज्य के नागरिक सीधे वोट देकर विधानसभा  में विधायक भेजते हैं जिसे MLA (Member of Legislative Assembly) कहा जाता है.

सदस्य संख्या (Number of Members)

Lok Sabha में अधिकतम 552 सदस्य हो सकते हैं. वर्तमान में भारत के सांसद की कुल संख्या 543 हैं. जबकी Vidhan Sabha में प्रत्येक राज्य की अलग-अलग संख्या होती है,जैसे उत्तर प्रदेश में 403 विधायक हैं तो बिहार में कुल विधायकों की संख्या 243 है.

कार्यकाल (Term)

सामान्यत Lok Sabha में  5 साल का कार्यकाल होता है और जब तक कि भंग न कर दी जाए Vidhan Sabha का भी कार्यकाल 5 साल का होता है.

प्रमुख कार्य (Main Functions)

Lok Sabha का मुख्य काम राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कानून बनाना है.जिसमें बजट पास करना, प्रधानमंत्री चुनना और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करना शामिल है. वहीं  Vidhan Sabha का मुख्य काम राज्य स्तर पर कानून बनाना है, जिसमें राज्य का बजट पास करना, मुख्यमंत्री का चुनाव करना और राज्य सरकार की जवाबदेही तय करना.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

24 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

45 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago