दुनिया

ट्रंप से आर-पार करने के मूड में मस्क, बिग ब्यूटीफुल बिल पास हुआ तो बनाएंगे नई पार्टी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कभी बेहद करीबी सलाहकार रहे अरबपति एलन मस्क अब उनसे दूरियां बढ़ा रहे हैं। वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर दोनों में तकरार शुरू हुई थी, जो बीच में थोड़ी थमी लेकिन अब फिर शुरू हो गई है। एलन मस्क ने एक बार फिर से इस बिल की आलोचना की है। मस्क ने ट्रंप के इस बिल को पागलपन भरा बताया है। साथ में चेतावनी दी है कि अगर बिल पास हुआ तो उसके अगले ही दिन वो नई पार्टी बना लेंगे।

मस्क का X पर पोस्ट:

“यह ‘पॉर्की पिग पार्टी’ है”…यह विधेयक 5 ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऋण सीमा को बढ़ाता है। स्पष्ट होता है कि हम एक पार्टी वाले देश में रहते हैं ‘पॉर्की पिग पार्टी’! अब समय आ चुका है कि एक ऐसी पार्टी बनाई जाए, जिसे सच में लोगों की परवाह हो।

ट्रंप के नेताओं पर हमला

उन्होंने रिपब्लिकन नेताओं, खासकर हाउस फ्रीडम कॉकस के चेयरमैन एंडी हैरिस पर भी तीखा हमला बोला और कहा, “अगर आप सरकारी खर्च कम करने के नाम पर चुने गए हैं और फिर सबसे बड़ी कर्ज सीमा बढ़ाने वाले बिल के लिए वोट करते हैं, तो आपको शर्म आनी चाहिए।”

अगले दिन नई पार्टी बनाऊंगा

एलन मस्क ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर यह पागलपन भरा बिल पास हुआ तो मैं अगले ही दिन ‘अमेरिका पार्टी’ शुरू कर दूंगा। हमें डेमोक्रेट-रिपब्लिकन की इस एकदलीय व्यवस्था का विकल्प चाहिए, ताकि आम लोगों की आवाज बुलंद हो सके।

ट्रंप से टूटी दोस्ती

कभी ट्रंप के करीबी सलाहकार रहे एलोन मस्क को ‘सरकारी दक्षता विभाग’ का प्रमुख भी बनाया गया, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मतभेद गहराने लगे। मस्क ने दावा किया कि उनके समर्थन के बिना ट्रंप चुनाव हार जाते।

मस्क ने 5 जून को पोस्ट किया, “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन पर नियंत्रण कर लेते, और सीनेट में रिपब्लिकन 51-49 होते।” ट्रम्प ने जवाबी हमला करते हुए मस्क को “असभ्य” कहा लेकिन फिर एक रैली में उन्हें “स्मार्ट और अद्भुत व्यक्ति” बताया।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago