दिल्ली/NCR

Delhi में आज से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा तेल,जब्ती के साथ जुर्माना भी लगेगा

Delhi NCR News : राजधानी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार के आदेश के अनुसार आज ( 1 जुलाई 2025) से पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देश पर मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा और इसके साथ-साथ अगर ऐसे वाहन सार्वजनिक स्थलों पर पाए जाते हैं तो उन्हें जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा. इसके साथ साथ ऐसे चार पहिया वाहनों के लिए ₹10,000 और दोपहिया के लिए ₹5,000 का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

क्या है नया नियम?

CAQM ने यह फैसला दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए लिया है. आयोग ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे तय उम्र सीमा पार कर चुके वाहनों को ईंधन न दें. इस नियम के तहत 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को End-of-Life Vehicles (EOLV) माना जाएगा और इन्हें ईंधन देने पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रवर्तन और निगरानी की सख्त व्यवस्था

CAQM के इस आदेश को लागू कराने के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (MCD) के सहयोग से एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है. जिसके तहत दिल्ली पुलिस के जवान 1 से 100 नंबर वाले पेट्रोल पंपों पर तैनात रहेंगे. वहीं परिवहन विभाग 101 से 159 नंबर वाले पेट्रोल पंपों पर 59 विशेष निगरानी टीमें तैनात करेगा. इसके अलावा प्रत्येक चिन्हित 350 पेट्रोल पंपों पर एक यातायात पुलिस अधिकारी की तैनाती की जाएगी और हर पंप पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो अतिरिक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. बता दें कि हर दिन प्रवर्तन एजेंसियों को कार्रवाई की रिपोर्ट वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को सौंपनी होगी, जिससे नियमों के क्रियान्वयन पर नजर रखी जा सके.

कैमरों से की जाएगी पहचान

बता दें कि दिल्ली के 500 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन कर सीधे सरकार के वाहन डाटाबेस से उसकी उम्र की पुष्टि करेंगे. यदि वाहन निर्धारित समय सीमा से अधिक पुराना पाया जाता है, तो पेट्रोल पंप ऑपरेटर को ईंधन न देने का अलर्ट प्राप्त होगा. यदि इसके बावजूद नियम का उल्लंघन होता है तो वाहन को तुरंत जब्त किया जाएगा और संबंधित वाहन सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा और वाहन मालिक को टोइंग और पार्किंग शुल्क भी देना होगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago