Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बीजेपी लीडर पर महिला और उसके बच्चे को पीटने के आरोप लगे हैं। यह पूरा मामला दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे का बताया जा रहा है। मारपीट के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। उन्हीं में से किसी ने यह वीडियो बना लिया जिसके बाद से यह सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स ने घटना की कड़ी आलोचना करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए शांतिभंग की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिलासपुर कस्बा निवासी अतीक पठान कासना मंडल मंत्री है।
पुलिस को दी शिकायत में सकीना विगत ने बताया कि वह 15 सालों से बिलासपुर कस्बे में रहकर मजदूरी करती है। सोमवार को सकीना का बिजली के तार लगाने को लेकर अपने ही मोहल्ले की एक महिला से झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्षों के बीच बचाव के लिए भाजपा नेता आ गए। आरोप है कि बीजेपी नेता ने महिला के बेटे सफीकुर्राहमान को पीटना शुरू कर दिया। तभी वह अपने बेटे को बचाने का प्रयास करने लगी। इसी बीच आरोपी ने चप्पल और डंडे से महिला और उसके बेटे की पिटाई करनी शुरू कर दी। तभी वहां मौजूद एक युवक ने इसका पूरा वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
भाजपा कासना मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी का ने कहा “मामला दो पक्षों के बीच विवाद का था। एक पक्ष मदद के लिए मंडल मंत्री अतीक पठान के पास पहुंचा था। मंडल मंत्री ने विवाद कर रहे आरोपित पक्ष के व्यक्ति से पूछताछ की तो वह भाग निकला, उसके स्वजन ने मंडल मंत्री को पकड़ लिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…