देश

Rules Change: ट्रेन टिकट से लेकर LPG गैस तक…आज से शुरू हो रहे ये 6 बड़े बदलाव

Rules Change: आज यानि 1 जुलाई से 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज से ट्रेन में सफर करना महंगा हो गया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 58.50 रुपये सस्ता हो गया है। आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में आइये जानते हैं इन बदले हुए नियमों के बारे में, जिसका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

रेलवे का सफर पड़ेगा महंगा-

आज से ट्रेनों में नॉन एसी और एसी दोनों के टिकटों के दाम बढ़ जाएंगे। ये वृद्धि 1,000 किमी से ज्यादा दूरी की यात्रा पर लागू होगी। अगर यात्रा 500 किलोमीटर के लिए है तो फिर कीमतों में बदलाव नहीं होगा। गैर-एसी टिकट की कीमत में प्रति किलोमीटर एक पैसा और एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की गई है। रेलवे ने बढ़ते खर्च और मेंटेनेंस की लागत को देखकर यह फैसला लिया है।

बिना आधार के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा। जुलाई से OTP आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा, जो आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। तत्काल बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 30 मिनट तक रेलवे एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

बिना आधार नहीं बनेगा पैन कार्ड

पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा। अगर आपके पास आधार नहीं है तो आप पैन कार्ड नहीं बनवा पाएंगे। जिन लोगों के पास पहले से पैन कार्ड है, उन्हें भी 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

UPI ट्रांजैक्शन के समय असली रिसीवर का दिखेगा नाम

NPCI ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते समय यूजर को सिर्फ़ अंतिम लाभार्थी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखाई देगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब दिखाई नहीं देंगे। सभी UPI ऐप्स को 30 जून तक इस नियम को लागू करने को कहा गया था। .

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 58.50 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत घटकर 1665 रुपये हो गई है। पहले यह ₹1723.50 में मिल रहा था। मुंबई में यह ₹58 की गिरावट के साथ ₹1616.50 में मिल रहा है, पहले इसकी कीमत ₹1674.50 थी।

GST रिटर्न की प्रक्रिया में संशोधन

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में देरी या गलती पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीएसटीआर-3बी फॉर्म बिना संशोधन वाला होगा। यानी इसमें टैक्स का ब्योरा जीएसटीआर-1, 1ए से अपने आप भर दिया जाएगा और करदाता खुद उसमें संशोधन नहीं कर सकेंगे। यह बदलाव कर प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

43 seconds ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

31 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

55 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago