Nagaland: नागालैंड में संदिग्ध मिलावटी या अवैध शराब पीने से दो दिनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। PTI के मुताबिक, मोकोकचुंग में 8 और तुएनसांग में 11 मौतें हुई हैं। राज्य में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है।
पुलिस ने मौतों की जांच और संदिग्ध मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए ASP आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में SIT बनाई है। SSP वेसुप्रा केजो ने बताया कि शराब के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी जानकारी साझा करना जल्दबाजी होगी। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 3,000 बोतल शराब जब्त की।
पुलिस ने लोगों से बिना पहचान, लेबल वाली या संदिग्ध अवैध शराब न पीने की अपील की है। शराब पीने के बाद चक्कर, धुंधला दिखना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने को कहा गया है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखे की चपेट में, किसानों के लिए सरकार ने किया राहत पैकेज का ऐलान
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।…
Gyanesh Kumar Padma Bhushan: पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…
Maharshtra: महाराष्ट्र में कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस…
Gyanesh Kumar Opposition Strategy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े…
India Women's Kabaddi Gold Asian Games: जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी…
Trump Iran Ceasefire Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर ईरान के सात…
View Comments