Cover Story Big

4000 युवाओं ने एक साथ बजाया ढोल-ताशा, 585 ध्वजवाहकों के साथ नागपुर ने रचा विश्व रिकॉर्ड

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को 4,000 से अधिक युवक-युवतियों ने एक साथ ढोल-ताशा बजाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुए इस सांस्कृतिक आयोजन को आधिकारिक तौर पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

200 से ज्यादा पथक हुए शामिल

‘Gen Z’ संवाद कार्यक्रम के तहत विदर्भ के विभिन्न शहरों से 200 से अधिक ढोल-ताशा पथक नागपुर पहुंचे। आयोजन का नेतृत्व 585 ध्वजधारकों ने किया। एक ही ताल पर हजारों युवाओं के वादन से पूरा परिसर उत्साह और भक्ति के माहौल से गूंज उठा। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने मौके पर आयोजन का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड बनने के बाद आयोजकों को प्रमाण पत्र सौंपा।

संस्कृति और युवाओं का संगम

कार्यक्रम में फडणवीस ने युवाओं से संवाद किया और ढोल-ताशा परंपरा की सराहना की। उन्होंने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक बताया। आयोजन देखने के लिए नागपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ये भी पढ़े: कंगाल पाकिस्तान को तुर्किए का सहारा! एयरबेस पर उतरे C-130, घातक ड्रोन की खेप का दावा

Tanisha Verma

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

25 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

38 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago