बारामूला में आया भूकंप
Nashik earthquake: नासिक में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि, झटके हल्के होने के कारण फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।
इससे पहले शनिवार रात करीब 10 बजे भी नासिक में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय घरों और दुकानों में अचानक कंपन होने लगा और छतों व दरवाजों के हिलने से लोग घबरा गए। NCS के अनुसार, शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड थी और इसका केंद्र महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के आसपास 5 किलोमीटर की गहराई में था।
पिछले एक हफ्ते से नासिक में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शनिवार को आए तेज झटकों के बाद कई घरों की दीवारों में दरारें आने की जानकारी सामने आई है। शहर के पंचवटी इलाके में लोगों ने लिफ्ट में भी भूकंप के झटके महसूस किए, जिससे उनमें दहशत फैल गई। इलाकों में घरों और दुकानों में दरारें आने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए नासिक जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नासिक के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…