लाइफस्टाइल

National Couple’s Day 2025 : प्यार और रिश्तों का उत्सव, अपने लव वन्स को भेजें खास शुभकामनाएं

National Couple’s Day 2025 : हर साल 18 अगस्त को राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couple’s Day) मनाया जाता है। यह खास दिन जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच मौजूद प्यार, प्रतिबद्धता और गहरे भावनात्मक बंधन को सम्मान देने का अवसर है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य रिश्तों को और मजबूत करना और यह जताना है कि साथी हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।

राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couple’s Day) का महत्व

आज की व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर अपने रिश्तों को समय नहीं दे पाते। ऐसे में यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्चा सुख और संतोष जीवनसाथी के साथ बिताए पलों में छुपा होता है। कपल्स डे हमें अपने रिश्ते को संजोने और एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है।

यह दिन केवल पति-पत्नी के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी प्रेमी जोड़ों के लिए खास है जो एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। चाहे रिश्ता नया हो या पुराना, National Couple’s Day रिश्ते की नींव प्यार, धैर्य, विश्वास और एक-दूसरे की कद्र को मजबूत करने का प्रतीक है।

कैसे मनाया जाता है कपल्स डे

इस दिन साथी को विशेष संदेश, ग्रीटिंग या शुभकामनाएं भेजी जाती हैं।
कई कपंल इस दिन डिनर, मूवी या ट्रिप पर जाकर सेलिब्रेट करते हैं।
लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर अपने रिश्ते के खूबसूरत पलों को साझा करते हैं।
छोटे-छोटे गिफ्ट्स रिश्तों में मिठास भर देते हैं।

अपने लव वन्स के लिए शुभकामनाएं, स्टेटस और संदेश

National Couple’s Day पर आप अपने पार्टनर को ये प्यारे संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते है जैसे “मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाले को कपल्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।”, “हमारी प्रेम कहानी सितारों में लिखी गई है। हैप्पी कपल्स डे!”, “तुम्हारे साथ रहना मेरी सबसे प्यारी जगह है। हैप्पी कपल्स डे।”

ये भी पढ़ेHealth Tips : क्या आप भी हेल्दी फूड्स खा रहे हैं गलत ढंग से? जानें सेहतमंद सेवन का राज़

राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couple’s Day)2025 केवल एक रोमांटिक अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि रिश्तों की असली खूबसूरती आपसी समझ, समर्थन और निस्वार्थ प्रेम में छुपी होती है। इस खास दिन पर अपने साथी को समय दीजिए, उनके प्रति आभार व्यक्त कीजिए और रिश्ते को और मजबूत बनाने का संकल्प लीजिए।

Shweta Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago