Yamuna crosses danger mark
Yamuna crosses danger mark: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यह ऐसे समय में हुआ है जब हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज के सभी अठारह गेट इस मानसून सीज़न में पहली बार खोले गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है।
केंद्रीय जल आयोग द्वारा रविवार को जारी एक परामर्श में कहा गया था कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे यमुना नदी पुराने रेलवे पुल पर चेतावनी स्तर को पार कर 204.60 मीटर के निशान पर पहुंच गई।
दिल्ली के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है और लोगों को 206 मीटर पर ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना शुरू कर दिया जाता है।
दिल्ली के औद्योगिक और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, निचले इलाकों से निकासी तब शुरू होगी जब पानी 206 मीटर तक पहुँच जाएगा।
हालाँकि, ऐसे इलाकों में नियमित रूप से घोषणाएँ की जा रही हैं । लोगों से जगह खाली करके ऊँचे स्थानों पर जाने का अनुरोध किया जा रहा है। बता दें कि विशेष रूप से चेतावनी तब दी जाती है जब डिस्चार्ज 1,00,000 क्यूसेक से अधिक हो जाता है।
ये भी पढ़े : Stock Market: सप्ताह के पहले दिन बाजार में तूफानी तेजी, Sensex की छलांग 1100 से पार
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…