उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद से दर्दनाक खबर : सड़क हादसे में महिला दरोगा रिचा सचान की मौत, दो साल पहले हुई थी भर्ती

Accident in Ghaziabad : गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में तैनात 2023 बैच की महिला दरोगा रिचा शर्मा की एक सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। यह हृदयविदारक घटना देर रात तब हुई, जब रिचा शर्मा अपनी ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। कानपुर नगर की रहने वाली रिचा की स्कूटी सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते के कारण अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गईं। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे और कहां हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही कविनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रिचा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा स्कूटी के अचानक असंतुलित होने के कारण हुआ, जिसमें सड़क पर आवारा कुत्ते की भूमिका सामने आई है। आपको बता दें कि रिचा शर्मा 2023 बैच की होनहार पुलिस अधिकारी थीं, जिन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता था।

दो साल पहला हुई थी भर्ती

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और रिचा के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर आवारा जानवरों के खतरे को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान दे और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। कई लोगों ने रिचा की मृत्यु को एक बड़ी क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

ये भी पढ़े : गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक से राहत, 2.43 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा एबीसी सेंटर

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

39 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago