स्वास्थ्य समाचार

National Doctors Day : दूसरों की जिंदगी के लिए जीने वाले धरती के भगवान का दिन, जानें क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे

National Doctors Day : आज यानि 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर को धरती के भगवान के भी नाम से जाना जाता है। अपनी लाइफ को दूसरों के लिए जीने वाले सुपरहीरोज के बारे जितनी बात की जाए उतनी कम है। भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन महान डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म और मृत्यु दिवस के सम्मान में मनाया जाता है, जो 1 जुलाई 1882 को पैदा हुए थे और 1 जुलाई 1962 को इसी दिन उनका देहांत हो गया था। डॉ. रॉय एक प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

12 से 15 साल की कठिन पढ़ाई

डॉक्टरों की जिंदगी वास्तव में बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। उन्हें अपनी पढ़ाई के दौरान कम से कम 12-15 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेडिकल की तैयारी, फिर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन, उसके बाद MBBS की पढ़ाई, इंटर्नशिप, और फिर स्पेशलाइजेशन – यह सब एक लंबी और थकाऊ यात्रा है। दिन-रात अस्पताल में ड्यूटी करना, मरीजों की जान बचाने का दबाव, परिवार से दूर रहना, और लगातार पढ़ाई करते रहना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

महामारी के दौरान जोखिम में डाली जान

डॉक्टरों को अक्सर 24-48 घंटे तक बिना आराम के काम करना पड़ता है। इमरजेंसी के समय उन्हें रात-दिन का भेदभाव नहीं करना पड़ता। त्योहारों और छुट्टियों में भी वे अपने मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। COVID-19 जैसी महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की है। उनके फैसलों पर किसी की जिंदगी टिकी होती है, जिसका मानसिक दबाव बहुत भारी होता है। इसके बावजूद वे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते रहते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

19 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

19 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

20 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

20 hours ago