देश

स्टार्टअप के लिए दहेज में 100 करोड़ की मांग, ससुराल में परेशान महिला की सुसाइड

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुप्पुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.जहां एक 27 साल की महिला ने अपनी जान दे दी.महिला के ससुराल वालों पर आरोप है कि वो उसे दहेज और मानसिक रुप उत्पीड़न कर रहे थे,जिसके कारण परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली.इस मामले में पुलिस ने पति,सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मृतका की पहचान रिधन्या के रूप में हुई है जो एक प्रतिष्ठित गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के मालिक अन्नादुरई की बेटी थी. कुछ ही महीने पहले कविन कुमार नामक युवक से उसकी शादी हुई थी.लेकिन विवाह के कुछ ही सप्ताह बाद से उसके लिए जिंदगी एक असहनीय बोझ बन गई. घटना को लेकर महिला के परिवार वालों के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्ता तय होने से लेकर विवाह तक रिधन्या के ससुराल पक्ष की हर छोटी-बड़ी मांग को पूरा किया गया था. लेकिन इसके बावजूद रिधन्या के ससुरालवाले बाकी सोने के लिए उस पर दबाव बनाते रहे.

पुलिस ने बताया कि शादी के बाद रिधन्या को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.पति कविन कुमार और उसके माता-पिता ईश्वरमूर्ति और चित्रादेवी ने उस पर लगातार दहेज की मांगें पूरी करने का दबाव बनाया.

कीटनाशक खाकर दी जान

परेशान महिला ने पिछले शनिवार को रिधन्या ने अपने ससुराल से यह कहकर बाहर निकली वह मोंडिपलायम मंदिर जा रही है.लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार चिंता में आ गई और बाद में फिर पुलिस जांच में पता चला कि रिधन्या ने कीटनाशक की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी.

पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक सुनसान इलाके में खड़ी कार के बारे में सूचना मिली.जब पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो रिधन्या अचेत अवस्था में थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था.जिसके बाद रिधन्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता को किया था आखिरी मैसेज

मिली जानकारी के अनुसार मौत से कुछ समय पहले रिधन्या ने अपने पिता को व्हाट्सएप वॉइस मैसेज भेजे. जिसमें उसने अपने दर्द, पीड़ा और टूटे हुए मन की बात बताते हुए रिधन्या ने बताया कि उसका पति और सास-ससुर रोज उसे प्रताड़ित करते थे. उसने कहा कि मुझे यह लाइफ पसंद नहीं है. मैं इसे जारी नहीं रख सकती.आप और मां ही मेरी दुनिया हैं. मुझे माफ़ करना,पापा…सब कुछ खत्म हो गया है. मैं जा रही हूं.

100 करोड़ की मांग

मामले को लेकर रिधन्या के पिता अन्नादुरई ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने शादी के बाद एक और चौंकाने वाली मांग रखी. उन्होंने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी,ताकि उनका बेटा एक स्टार्टअप शुरू कर सके. उन्होंने कहा कि ससुराल वाले दहेज को लेकर अन्य शादियों से तुलना कर रहे थे और रिधन्या पर इसका बोझ डाल रहे थे.

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

वहीं अब इस मामले में चेयूर पुलिस ने रिधन्या के पति कविन कुमार, सास चित्रादेवी और ससुर ईश्वरमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है.फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago