National Film Awards 2025
National Film Awards 2025 : दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नामी-गिरामी हस्तियों को सम्मानित किया। इस बार का नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी कई मायनों में खास रही क्योंकि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्टर रानी मुखर्जी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
शाहरुख खान को 33 साल लंबे करियर में पहली बार यह सम्मान मिला। उन्हें फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) चुना गया।
ये भी पढ़े – मां बनने वाली है कैटरीना कैफ, बेबी बंप की शेयर की फोटो, फैन्स बोले…
यह नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards 2025) भारतीय सिनेमा की विविधता और रचनात्मकता का शानदार उत्सव साबित हुआ। खासकर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों की पहली जीत ने इस अवॉर्ड नाइट को ऐतिहासिक बना दिया।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…