Navratri 2025
Navratri 2025 : नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक ही एक लाख से अधिक भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन कर चुके थे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और विंध्य पंडा समाज ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भक्तों को बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर दर्शन की अनुमति दी जा रही है।
मंदिर परिसर में लंगर और ठंडे पानी के स्टॉल लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…