National Film Awards 2025
National Film Awards 2025 : दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 सितंबर को आयोजित हुए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों और फिल्म निर्माताओं ने शिरकत की। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के बड़े नाम मौजूद रहे, लेकिन सभी की नजरें उस क्षण पर टिकीं, जब मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
65 वर्षीय मोहनलाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह विशेष सम्मान प्रदान किया। जैसे ही वह मंच की ओर बढ़े, पूरे सभागार में मौजूद लोग खड़े होकर उनका स्वागत करने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और स्टेंडिंग ओवेशन ने इस पल को बेहद खास बना दिया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मोहनलाल ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय खुद को नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को दिया। उन्होंने कहा “मैं इसे केवल अपना सम्मान नहीं मानता, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का सामूहिक सम्मान समझता हूं। यह पुरस्कार हमारी रचनात्मकता, परंपरा और सिनेमा की विरासत को समर्पित है। जब मुझे यह खबर मिली, तो मेरी खुशी इस बात की भी थी कि मुझे हमारी इंडस्ट्री की आवाज को और आगे ले जाने का अवसर मिला है। सच कहूं, मैंने कभी इस पल का सपना भी नहीं देखा था।”
चार दशकों से अधिक समय से सिनेमा को समर्पित कर रहे मोहनलाल के योगदान को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस वर्ष का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।
ये भी पढ़े – National Film Awards 2025 : शाहरुख खान और इस एक्ट्रेस ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड
यह समारोह न सिर्फ उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि भारतीय सिनेमा की विविधता और ताकत का भी प्रतीक बन गया।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…