Bihar Election 2025
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर हलचल तेज है। बिहार चुनाव से पहले पटना में CWC की बैठक हो रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इस बैठक को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर सदाक़त आश्रम को पूरी तरह सजाया गया है। यहां होने वाली बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। खासतौर पर राहुल गांधी के एजेंडे में इस बार अति पिछड़ा वर्ग अहम भूमिका निभाने वाला है।
कांग्रेस की इस बैठक में ‘‘वोट चोरी’’ जैसे चुनावी मुद्दों के अलावा अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर इस साल चुनाव होने हैं। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में उससे पहले चुनाव कराना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग अक्टूबर के अंत या नवंबर में चुनाव करवा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छठ पूजा और दिवाली के बाद ही चुनाव कराए जाने की संभावना है। इससे पहले 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…