देश

हर खरीदारी में देशहित को प्राथमिकता…ट्रंप की ‘डेड इकोनॉमी’ वाली टिप्पणी पर PM मोदी का जवाब, जानें क्या कहा

PM Modi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ कहे जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से एक मजबूत संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इसके लिए हर भारतीय को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना होगा.

भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और ऐसे में भारत को अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देनी होगी. भारत को अब सिर्फ वही चीज खरीदनी चाहिए जो भारतीय हाथों से बनी हो, जिसे भारतीय पसीने ने आकार दिया हो. उन्होंने इस दिशा में वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को अब न केवल एक नारा बल्कि व्यवहारिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि देश को वैश्विक अस्थिरता से बाहर निकालने और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए यह हर नागरिक का दायित्व है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब केवल सरकार की नहीं,बल्कि हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे और विदेशी माल से परहेज़ करें.

स्वदेशी अपनाने से भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों को यह भी समझाया कि स्वदेशी अपनाने से न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा,बल्कि यह छोटे उद्योगों, किसानों,युवाओं और रोजगार सृजन में भी मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का काम नहीं,बल्कि हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वदेशी को प्रोत्साहित करें और हम वही खरीदेंगे जो भारत में बना हो का संकल्प लें.

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है भारत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से व्यापारियों और उद्योग जगत से अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि हमारी दुकानों पर केवल स्वदेशी उत्पाद ही बिकें. यही हमारी सच्ची देश सेवा होगी. उनके अनुसार जब हर घर में स्वदेशी सामान आएगा, तब भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता.

ये भी पढ़ें : वचन पूरा हुआ…ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा महादेव को समर्पित, काशी में पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को भी लपेटा

यह बयान प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे समय में दिया है जब वैश्विक व्यापारिक दबाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन से आयात पर बहस और अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी जैसे मुद्दे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

9 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

39 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago