Himachal Cloudburst
Himachal Cloudburst: हिमाचल में मॉनसून ने लगातार तबाही का मचाई हुई है.बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह बादल फट गया है। जिस कारण से कई वाहन मलबे में दब गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कुदरत अपना कहर बरपा रही है। शनिवार सुबह बिलासपुर जिले की उप तहसील नम्होल के गांव गुतराहन में बादल फटा,बादल फटने से कई वाहन मलबे में दब गए और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को निकाल दिया गया है। मलबे के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हो पहुंचा है। पानी के तेज बहाव से गुतराहन गांव में बड़ी तबाही हो सकती थी। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पानी जलस्तर बढ़ गया है।
हिमाचल में शनिवार सुबह-सुबह भूस्खलन से 500 से ज्यादा सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर समेत 333 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। कुल्लू ,मंडी ,शिमला ,कांगड़ा ,चंबा व सिरमौर में ज्यादा मात्रा में सड़कें बंद हैं। दूसरी तरफ से भरमौर-पठानकोट हाईवे,लाहड़,मैहला के पास बीती रात भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। जिस कारण से हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं। रफ्तार थम गई है,वाहन चालकों और यात्रियों को वाहनों में बैठकर हाईवे पर सड़कें और हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
मौसम विभाग (Himachal Cloudburst) ने बारिश को लेकर राज्य के कई भागों में 19 सितंबर तक पूर्वानुमान जताया है। बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार शनिवार सुबह से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में हल्की धूप के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा बीती रात को पालमपुर में 86.0, मुरारी देवी 69.2, कांगड़ा 58.2, जोगिंद्रनगर 45.0, अघार 16.8, नयना देवी 16.6, धर्मशाला 14.8, मंडी 13.6, बरठीं 7.6 व काहू में 7.2 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े: Russia Earthquake : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
इस मानसून सीजन में जीवन अस्त-वय्स्त हो चुका है,अभी तक 4,465 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जून से सितंबर तक 386 लोगों अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। इसमें 451 लोग घायल भी हुए हैं। कुछ अभी लपाता हैं। खोज जारी है
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…