Breaking

नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो फ्लाइट पोल से टकराई, मचा हड़कंप

Indigo Flight : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से पहुंचा इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान एक पोल से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है, जबकि एयरपोर्ट पर दूसरे विमानों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।

पूरी जांच के बाद हकीकत आएगी सामने

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि हादसे की वजह की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रिया के तहत करेंगे। जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा रहा है। इस बीच, श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य है।

गोवा में भी इंडिगो फ्लाइट में आई थी खराबी

इससे पहले गोवा में भी इंडिगो की एक फ्लाइट में इंजन खराब होने का मामला सामने आया था। गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आ गई, जिसके चलते ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित करनी पड़ी। विमान में 229 यात्री सवार थे और बाद में इसे सुरक्षित गोवा वापस लाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

50 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago