Breaking

साहस की मिसाल बनीं NCC की 20 महिला कैडेट, ‘अपराजिता-परांग ला’ ट्रेक किया पूरा

NCC Cadets Parang La Trek: लद्दाख की ऊंची और चुनौतीपूर्ण पहाड़ियों पर NCC की 20 महिला कैडेटों ने अपने हौसले का परिचय दिया है। देशभर से चुनी गई NCC की 20 महिला कैडेटों ने 5,578 मीटर की ऊंचाई पर स्थित परांग ला दर्रे को पार करते हुए ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग ट्रेक को पूरा किया है। 16 सितंबर को लद्दाख के करजोक में इस अभियान का समापन हुआ, जहां NCC के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वात्स और रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने सभी कैडेटों का स्वागत किया।

30 दिन में 250 किलोमीटर का सफर

NCC की 20 महिला कैडेटों ने 30 दिनों में करीब 250 किलोमीटर का कठिन सफर पूरा किया। इस दौरान टीम ग्लेशियर, बर्फीले मैदानों और ऊंचाई वाले नदी घाटियों जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों से होकर गुजरी। अधिकारियों, प्रशिक्षकों, मेडिकल स्टाफ और सपोर्ट टीम की मौजूदगी में कैडेट्स ने हिमाचल प्रदेश के किब्बर से लद्दाख के करजोक तक का ट्रेक सफलतापूर्वक पूरा किया। आपको बता दें कि इस अभियान को 18 अगस्त 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई थी।

लीडरशिप और टीमवर्क को मिला बढ़ावा

अभियान पूरा होने पर NCC के DG लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वात्स ने सभी कैडेटों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और कठिन परिस्थितियों में डटे रहने का जज्बा विकसित करती हैं।

अलग-अलग राज्यों की बेटियां एक साथ आईं

इस ट्रेक का मकसद युवा महिलाओं की एडवेंचर गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले इलाकों का अनुभव देना था। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से आई कैडेट्स को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

27 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

55 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago