देश

मुगलों का इतिहास क्रूर…8वीं के लिए जारी NCERT की नई किताब से गरमाया माहौल

NCERT New Book: एनसीईआरटी की 8वीं क्लास की नई सामाजिक विज्ञान की किताब को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस किताब में बाबर को ‘निर्दयी और क्रूर विजेता’ बताया गया है। जिसने कई शहरों की पूरी आबादी को मरवा दिया। वहीं, अकबर के शासन को सहनशील तो बताया, लेकिन उसके फैसलों को जालिम कहा। इसके अलावा औरंगज़ेब को मंदिरों और गुरुद्वारों को तोड़ने वाला बताया गया।

झगड़ों को दोहराना नहीं चाहिए

इसके साथ ही, किताब में एक चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि इतिहास में जो गलतियां या घटनाएं हुई हैं, उसके लिए आज के समय में किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। मतलब आज की पीढ़ी को चेतावनी दी गई है कि बीते वक्त के झगड़ों को दोहराना नहीं चाहिए।

कई बार लूटे गए गांव और शहर

एनसीईआरटी की इस नई किताब (NCERT New Book) में मुगलों और दिल्ली सल्तनत के समय को धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा से भरा समय बताया गया है। ऐसा समय जिसमें गांवों और शहरों को कई बार लूटा गया, मंदिरों और ज्ञान के केंद्रों को तबाह किया गया। साथ ही किताब में उस समय को इतिहास का काला दौर भी बताया गया। एक स्पेशल नोट में कहा गया है कि इतिहास को समझना जरूरी है, लेकिन उसका दोष आज के लोगों को नहीं देना चाहिए।

इस हफ्ते ही पढ़ाने के लिए की गई जारी

इस हफ्ते ही स्कूलों में पढ़ाने के लिए जारी की गई किताब का नाम ‘Exploring Society: India and Beyond’है। इससे पहले मुगलों और दिल्ली सल्तनत के बारे में 7वीं क्लास में जानकारी दी जाती थी, लेकिन नए सिलेबस में ये सब 8वीं में लाया गया है।

यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का गाजियाबाद में भी था कारोबार…! बदर अख्तर पर दुबई भेजने के नाम पर लड़की गायब करने का आरोप…

इस नई किताब (NCERT New Book) में ‘भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण’ नाम के चैप्टर में 13वीं से 17वीं शताब्दी तक के भारतीय इतिहास को कवर किया गया है। इसमें दिल्ली सल्तनत के उत्थान-पतन और उसके प्रतिरोध, विजयनगर साम्राज्य, मुगलों और उनके प्रतिरोध और सिखों के उत्थान पर भी प्रकाश डाला गया है। इसमें सल्तनत काल को राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य अभियानों से भरा बताया गया है। इतना ही नहीं, सल्तनत और मुगलों पर आधारित खंडों में मंदिरों पर हमलों और कुछ शासकों की क्रूरता के भी कई संदर्भ हैं, जिसे 7वीं की उस पुरानी एनसीईआरटी पुस्तक में उल्लेखित नहीं किया गया है, जिसमें छात्रों को इतिहास के इस काल के बारे में बताया गया था।

यह भी देेखें: Changur Baba Scam: छांगुर बाबा केस में नया मोड़ , सरकारी अफसर कर रहे थे मदद! | STF | Scam | Crime

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago