News Top

NCP में फूट की अटकलों पर पार्टी की सफाई, सुनेत्रा पवार को लेकर कही ये बात

NCP Internal Rift: महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अंदरूनी मतभेदों की अटकलों के बीच पार्टी ने सफाई दी है। एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को दरकिनार किए जाने की खबरों को गलत और निराधार बताया है। पार्टी का कहना है कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह एकजुट है और किसी तरह की अंदरूनी कलह नहीं है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद शुरू हुईं अटकलें

सोमवार सुबह एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद पार्टी में मतभेदों की खबरें सामने आने लगीं। कयास लगाए गए कि बीजेपी एनडीए को मजबूत करने के लिए एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय पर विचार कर रही है। साथ ही, ऐसी चर्चा भी हुई कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है। हालांकि, एनसीपी ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में हुई यह बैठक पहले से तय थी और इसे लेकर लगाए जा रहे कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।

सुनेत्रा और पार्थ पवार को दरकिनार करने के दावे गलत

एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के साथ राज्यसभा सांसद पार्थ पवार को दरकिनार किए जाने के दावे पूरी तरह गलत, निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात से पहले सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार खुद अमित शाह से मिल चुके थे। उस बैठक में जनवरी 2026 में अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के सामने आई चुनौतियों पर चर्चा हुई थी। उमेश पाटिल के मुताबिक, उसी मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को बताया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेगा। इसके लिए समय भी मांगा गया था।

'सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मजबूती से खड़ी है NCP'

उमेश पाटिल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में हुई बैठक को बेवजह राजनीतिक रंग देकर पार्टी के भीतर मतभेद दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, "एनसीपी महायुति गठबंधन का एक अहम घटक है और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मजबूती से खड़ी है।" उन्होंने मीडिया से अपील की कि तथ्यों की जांच किए बिना खबरें न चलाई जाएं और बैठकों को लेकर अटकलें लगाने से बचा जाए।

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा ने संभाली थी कमान

जनवरी 2026 में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कमान संभाली थी। हालांकि, जुलाई में एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने उनके चुनाव की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए नए सिरे से संगठन चुनाव कराने की मांग की थी। उस समय प्रफुल्ल पटेल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें: अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘वोट बचाओ नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी’

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

16 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

17 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

17 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

17 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

17 hours ago