खेल

सिर्फ 9 CM से टूटा नीरज का दिल, लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर

Javelin Throw: लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारतीय स्टार ने 88.05 मीटर का थ्रो कर इस सीजन का अपना सबसे लंबा थ्रो फेंका, लेकिन महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से खिताब से चूक गए। श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

दूसरे प्रयास में नीरज ने मारी बाजी

नीरज चोपड़ा ने पहली कोशिश में 83.54 मीटर का थ्रो किया, लेकिन दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर भाला फेंककर कुछ समय के लिए बढ़त बना ली। हालांकि, पथिरगे ने अगले ही प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया।

आखिरी थ्रो तक नहीं बदला नतीजा

इसके बाद नीरज का तीसरा थ्रो 83.72 मीटर रहा, जबकि चौथा प्रयास फाउल हो गया। उन्होंने पांचवां प्रयास नहीं किया और सीधे छठे व आखिरी थ्रो के लिए उतरे। लेकिन पथिरगे अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे और नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

आखिरी कोशिश में भी नहीं बदला नतीजा

नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में 82.15 मीटर का थ्रो किया, लेकिन यह उन्हें रुमेश पथिरगे से आगे ले जाने के लिए काफी नहीं था। पथिरगे का अंतिम प्रयास फाउल रहा, फिर भी उनका 88.14 मीटर का थ्रो सबसे बेहतर साबित हुआ और इसी के दम पर उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया। नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पथिरगे ने इससे पहले दोहा और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज को पीछे छोड़ा था।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago