NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा से करीब 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक एक 150 पेज का ‘गेस पेपर’ नीट अभ्यर्थियों के बीच तेजी से सर्कुलेट हो रहा था। इसमें करीब 410 सवाल शामिल थे, जिनमें से 120 सवाल कथित तौर पर नीट परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू पूछे गए। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक परीक्षा से पहले ही पहुंच गए थे।
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच के दौरान एक ऐसा ‘गेस पेपर’ सामने आया है, जिसमें करीब 410 सवाल थे। आरोप है कि इनमें से लगभग 120 सवाल नीट परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू पूछे गए। उनके मुताबिक यह गेस पेपर परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। अब SOG इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसी गेस पेपर के जरिए किसी तरह की नकल, पेपर लीक या आपराधिक गतिविधि को अंजाम दिया गया। मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।
सीकर में नीट परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी 2 मई की रात कुछ संदिग्ध गेस पेपर छात्रों तक पहुंचने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इन पेपर्स में फिजिक्स और बायोलॉजी के कई सवाल ऐसे थे, जो बाद में नीट परीक्षा में हूबहू पूछे गए। इसे लेकर छात्रों ने पहले सीकर पुलिस से शिकायत की और फिर सबूतों के साथ एनटीए को ईमेल भेजा। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दी गई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…