SC Launches one case one Data Digital Platform: देश की न्यायिक व्यवस्था को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य न्यायाधीश Surya Kant ने सोमवार को ‘वन केस वन डेटा’ पहल शुरू करने की घोषणा की। इस नई व्यवस्था के तहत किसी भी केस से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिसमें हाई कोर्ट से लेकर जिला और तहसील स्तर की अदालतों का डेटा भी एक साथ जोड़ा जाएगा।
‘वन केस वन डेटा’ पहल का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इसके जरिए केस ट्रैकिंग, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और अदालतों की प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से आसान बनाया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ‘SU Sahay’ नाम का एक सहायक चैटबॉक्स लॉन्च करने की भी घोषणा की है। यह फीचर सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से जुड़ा होगा और आम लोगों, वकीलों व पक्षकारों को केस और न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएगा।
इस पहल के जरिए देशभर की अदालतों के लिए एक व्यापक और आपस में जुड़ा डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे केस मैनेजमेंट सिस्टम को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बताया कि ‘सु सहाय’ चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है। यह चैटबॉट आम नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट की सेवाओं, प्रक्रियाओं और जरूरी जानकारी तक आसान व सुविधाजनक पहुंच देने में मदद करेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…