जॉब एंड एजुकेशन

NEET PG 2025: NEET PG एडमिट कार्ड जारी, कहा से करें डाउनलोड..

NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 31 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। परीक्षा के लिए देशभर में 233 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें

1. आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in (या nbe.edu.in) पर जाएँ।

2. होमपेज पर “NEET‑PG 2025 Admit Card” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें।

4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।

एडमिट कार्ड में क्या जानकारी हैं?

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी।
  • जन्मतिथि, श्रेणी, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख।
  • समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता।

परीक्षा के दिन क्या ले जाए?

  • एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा फोटो पहचान पत्र ( आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट,वोटर आईडी)
  • SMC/MCI/NMC रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र की कॉपी
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़े: Kingdom: देशभक्ति, थ्रिल और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग, विजय के पावरफुल परपॉर्मेंस

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

NBEMS की ओर से केवल आधिकारिक नोटिस में QR कोड होता है। किसी अनधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी संदिग्ध प्रयास पर तुरंत शिकायत दर्ज करें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो,तो तुरंत NBEMS से संपर्क करें। उम्मीदवारों को सही विवरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

44 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago