Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। तिब्बत की ओर से आए तेज पानी ने टिमुरे बाजार, सीमा शुल्क क्षेत्र, कई वाहनों और जलविद्युत परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। कई बस्तियों में भी बाढ़ का पानी घुसने की सूचना है।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आई बाढ़ से टिमुरे बाजार और आसपास के इलाके प्रभावित हुए। रसुवा सीमा शुल्क क्षेत्र में खड़े कई वाहन और अन्य सामान तेज बहाव में बह गए। पिछले साल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए स्थान पर बनाया गया नया पुल भी इस बार नदी के तेज बहाव में बह गया।
बाढ़ से नेपाल पुलिस के तीन कार्यालयों को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें इलाका प्रहरी कार्यालय टिमुरे, प्रहरी चौकी स्याफ्रुबेसी और प्रहरी चौकी रसुवागढ़ी शामिल हैं। बाढ़ का असर रसुवा से आगे नुवाकोट तक पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना के दो हेलीकॉप्टर रसुवा भेजे गए हैं। सरकार ने जरूरत पड़ने पर अन्य हेलीकॉप्टरों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया है। फिलहाल प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और चितवन के नदी तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और अगले आदेश तक नदी किनारे न रहने की अपील की है। काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है।
अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन को लेकर आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री प्रभावित जिलों के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं। सरकार का फोकस राहत, बचाव और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने पर है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/kriti-sanon-ad-controversy/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…