Nepal Communal Violence: नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा चार दिनों में कई शहरों तक फैल गई है। हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प के बीच अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदर्शनकारियों, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कई दुकानों, वाहनों और सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवानगंज में बोलबम यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं और कुछ स्थानीय मुस्लिम लोगों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर की सार्वजनिक जमीन पर मुहर्रम के लिए लगाए गए झंडे को हटाने को लेकर पहले से तनाव था। रविवार रात उसी मैदान से कांवड़ यात्रा शुरू होने के दौरान कथित हमले के बाद विवाद हिंसक हो गया। पथराव के बीच पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और तनाव अन्य शहरों तक फैल गया।
स्थिति बिगड़ने पर इनरवा, जनकपुर, सिरहा, गोलबाजार और लहान समेत कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया। सेना ने कई जगह फ्लैग मार्च किया और हेलिकॉप्टर से हवाई निगरानी की गई। इंटरनेट सेवाओं पर भी निगरानी बढ़ाई गई और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सुनसरी समेत प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सामाजिक, धार्मिक और जातीय सौहार्द, सहिष्णुता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की।
सुरक्षा एजेंसियां हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई का दावा कर रही हैं। हालांकि, विपक्ष और स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। सरकार ने उच्चस्तरीय बैठकें कर शांति की अपील की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। हिंसा के कारण बाजार और स्कूल बंद हैं, सार्वजनिक परिवहन प्रभावित है और व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। हजारों लोग डर के माहौल में घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़े: भारत-चीन सीमा के पास चीन ने तैनात किए 12 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…