Nepal Ex-PM Oli Arrested: नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पिछले साल हुए GEN-Z प्रोटेस्ट मामले से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है। खास बात यह है कि यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई है, जब एक दिन पहले ही बालेन शाह ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे इस पूरे मामले को और ज्यादा राजनीतिक महत्व मिल गया है।
इस मामले की जांच एक आयोग ने की थी, जिसकी अगुआई पूर्व जज गौरी बहादुर कार्की ने की। आयोग की रिपोर्ट में सामने आया कि प्रदर्शन के दौरान हालात को संभालने में गंभीर लापरवाही बरती गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को पहले से खुफिया चेतावनी मिली थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई और कई लोगों की जान चली गई। गिरफ्तारी से ठीक पहले प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
नेपाल में 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen Z का प्रदर्शन शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी ‘ऑफिस सिंह दरबार’ परिसर को आग के हवाले कर दिया, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय भी स्थित था। हालात बिगड़ने पर काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा, संसद ठप हो गई और बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद उन्हें सुरक्षा के तहत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…