35 साल के बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री
Nepal PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल की राजनीति में नया युग शुरू हो गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह, अब नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में बालेन शाह ने पारंपरिक नेपाली टोपी पहनकर शपथ ली। मंच पर उनके बगल में नेपाल की कार्यकारी PM सुशला कार्की और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। समारोह में सात शंखनादक शंख फूंककर शुभारंभ का संकेत दिया गया, जो नेपाल में परंपरागत रूप से सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। बालेन की पत्नी सबीना और उनकी बेटी भी मंच पर मौजूद थीं। इस दौरान बालेन ने अपनी बेटी को गोद में उठाकर समारोह में उपस्थित सभी का दिल जीत लिया।
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 सीटों में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उनका प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। युवा और बदलाव के प्रतीक माने जाने वाले बालेन शाह ने अपनी लोकप्रियता और जनता की उम्मीदों को वास्तविकता में बदल दिया।
27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने अपनी शिक्षा काठमांडू में पूरी की और भारत की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। उनके इंजीनियरिंग और शहरी विकास में तकनीकी ज्ञान ने उन्हें काठमांडू महानगरपालिका के महापौर के रूप में प्रभावी और व्यावहारिक कार्यशैली अपनाने में मदद की।
बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके अपने गढ़ झापा-5 में भारी मतों से पराजित कर नेपाल की राजनीति में नए समीकरण गढ़े। Zen-G आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें PM बनाने की मांग और मजबूत कर दी।
रामनवमी के शुभ दिन प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह को जनता की ओर से उम्मीदों और समर्थन का भरपूर आशीर्वाद मिला। नेपाल के युवा अब बालेन शाह को अपने ‘नायक’ के रूप में देख रहे हैं, जिनसे देश में पारदर्शिता, विकास और आधुनिक सोच की नई उम्मीदें जुड़ी हैं।
ये भी पढे़ं: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा दांव! एक्साइज में भारी कटौती, कीमतों पर क्या होगा असर?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…