मनोरंजन

‘रामायण’ मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक! हनुमान जयंती पर खुलेगा सबसे बड़ा राज, पहली झलक से उठेगा पर्दा

Ramayan Movie Update: भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ गया है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म की पहली बड़ी झलक दुनिया के सामने लाई जाएगी, जिसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।

4000 करोड़ की मेगा फिल्म

‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट है, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस मेगा प्रोजेक्ट को निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, ऑस्कर विनिंग VFX कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स संभाल रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

स्टारकास्ट भी उतनी ही दमदार

फिल्म की कास्टिंग ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

• भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर
• माता सीता के रूप में साई पल्लवी
• रावण का किरदार निभाएंगे यश
• हनुमान बनेंगे सनी देओल

यह स्टारकास्ट फिल्म को और भी ग्रैंड और पावरफुल बना रही है।

हनुमान जयंती पर क्या होगा खास?

मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ की अगली झलक ‘राम’ के रूप में दिखाई जाएगी। माना जा रहा है कि इस दिन रणबीर कपूर का भगवान राम वाला क्लियर और डिटेल्ड लुक सामने आ सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं संकेत

फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक मिली थी। इसके अलावा एक इंट्रोडक्शन वीडियो में भी कुछ विजुअल्स दिखाए गए थे, लेकिन अभी तक पूरा और स्पष्ट लुक सामने नहीं आया है।

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब ‘रामायण’ को उनके करियर का सबसे बड़ा और निर्णायक प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिस पर वे लंबे समय से काम कर रहे हैं।

IMAX पर दुनियाभर में रिलीज

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में लाने की तैयारी है। इससे साफ है कि मेकर्स इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर एक नया मानक बनाना चाहते हैं।

अब सबकी नजर 2 अप्रैल पर

फैंस की नजरें अब सिर्फ हनुमान जयंती पर टिकी हैं, जब इस मेगा फिल्म का पहला बड़ा सरप्राइज सामने आएगा। सवाल यही है क्या रणबीर कपूर का राम अवतार उम्मीदों पर खरा उतरेगा या फैंस को और चौंकाएगा?

ये भी पढे़ं: Dhurandhar 2 Day 7 Collection: 7 दिन में 1000 करोड़! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, क्या टूटेगा ‘जवान’ का रिकॉर्ड?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

28 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago