New Delhi
New Delhi: दिल्ली का मौसम आज कुछ अलग ही मिजाज में नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप की चुभन है तो कहीं बादलों की आवाजाही। ऐसे में अगर आप ऑफिस के लिए निकल रहे हैं या बाहर कोई जरूरी काम है, तो मौसम का मिजाज जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा…
मंगलवार को दिल्ली में अधिककतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। दिनभर का तापमान लगभग 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं। गर्मी और उमस के साथ-साथ हल्की बारिश की बौछार भी महसूस हो सकती हैं।
सूरज सुबह 5:37 बजे उगेगा और शाम 7:19 बजे अस्त होगा। यानी आपको करीब 13 घंटे 42 मिनट की रोशनी मिलेगी।
1. हाइड्रेशन: रोज़ाना कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। बाहर निकलने से पहले नींबू पानी, नारियल पानी पिएं।
2. सूरज से बचाव: छाता, टोपी या स्कार्फ का प्रयोग करें। धूप से आंखों को बचाने के लिए सनग्लास पहनें।
3. कपड़ों का चयन: सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिले।
4. दोपहर में बाहर न निकलें: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर जरूरी हो, तो पानी की बोतल साथ रखें।
5. हाइड्रेटिंग फल खाएं: तरबूज, खीरा, ककड़ी, नींबू पानी, और बेल का शरबत जैसे विकल्प चुनें।
ये भी पढ़े: क्या इतनी जल्दी देश और BCCI हमको भूल जाएगा? पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी ने उठाए सवाल
आज दिल्ली में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। गर्मी और बादलों की जुगलबंदी लोगों को कभी राहत देगी तो कभी पसीने से तर कर देगी। छाता साथ रखना समझदारी होगी, खासकर दोपहर और शाम के समय। मौसम भले ही अप्रत्याशित हो, लेकिन थोड़ी तैयारी से आप दिनभर सुरक्षित और सुकून में रह सकते हैं।
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…