नए धोनी की एंट्री!
IPL 2026: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स ने वह पल देखा, जब एक अनजान नाम अचानक सुर्खियों में छा गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मैच में 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और स्कोर 104/5 से 128/7 तक पहुंच गया। बड़े-बड़े नाम पवेलियन लौट चुके थे और मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में झुक गया था। ऐसे मुश्किल हालात में क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि धीरे-धीरे मैच का रुख भी बदल दिया।
शुरुआत में उन्होंने धैर्य के साथ खेलते हुए विकेट बचाए, लेकिन जैसे-जैसे आत्मविश्वास बढ़ा, उनके शॉट्स में आक्रामकता झलकने लगी। मुकुल ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाते हुए सात छक्के और दो चौके लगाए। उनके बल्ले से निकला एक शानदार शॉट, जिसने मिडविकेट के ऊपर लंबी दूरी तय की, दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिला गया।
मैच का रोमांच तब चरम पर पहुंचा, जब आखिरी ओवर में लखनऊ को 14 रन चाहिए थे। मुकुल ने दबाव के बीच छक्का जड़कर उम्मीद जिंदा रखी, लेकिन दो डॉट गेंदों ने तनाव बढ़ा दिया। इसके बाद उन्होंने शानदार शॉट खेलकर समीकरण को आखिरी गेंद पर एक रन तक पहुंचा दिया। अंतिम गेंद पर बल्ला चूकने के बावजूद मुकुल ने तेजी दिखाते हुए लेग-बाय का रन पूरा किया और टीम को जीत दिला दी।
राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल चौधरी का सफर आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता दलिप कुमार चौधरी ने बेटे के सपनों को प्राथमिकता दी। एक शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने हर संभव कोशिश की, ताकि मुकुल को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके। पहले सीकर की क्रिकेट अकादमी और फिर पूरे परिवार का जयपुर शिफ्ट होना ये फैसले उनके संघर्ष और समर्पण की मिसाल हैं।
मुकुल ने अपने करियर की शुरुआत एक मीडियम पेस गेंदबाज के तौर पर की थी, लेकिन टीम की जरूरत के चलते उन्होंने विकेटकीपिंग अपनाई। इसी दौरान उन्होंने खुद को बल्लेबाजी में भी निखारा और फिनिशर की भूमिका में ढाल लिया। महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने दबाव में खेलना सीखा और अब उसी अंदाज में मैच खत्म करने लगे हैं।
मुकुल ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं। अंडर-23 स्टेट ए टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तेज स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसी प्रदर्शन के दम पर लखनऊ ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
कोलकाता की इस रात ने मुकुल चौधरी को सिर्फ एक मैच विनर ही नहीं, बल्कि एक उभरते हुए स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है, जो दबाव में भी डटकर खड़ा रह सकता है और आखिरी गेंद तक लड़ना जानता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: GT ने DC को एक रन से हराया, डेविड मिलर की आंखें हुईं नम, अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…