नए पेट्रोल-डीजल रेट
Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत में आज आम लोगों को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने 21 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
देश के प्रमुख महानगरों में आज ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं-
New Delhi: पेट्रोल ₹94.77/लीटर, डीजल ₹87.67/लीटर
Mumbai: पेट्रोल ₹103.54/लीटर, डीजल ₹90.03/लीटर
Kolkata: पेट्रोल ₹105.41/लीटर, डीजल ₹92.02/लीटर
Chennai: पेट्रोल ₹101.23/लीटर, डीजल ₹92.81/लीटर
Bangalore: पेट्रोल ₹102.92/लीटर, डीजल ₹90.99/लीटर
Noida: पेट्रोल ₹95.12/लीटर, डीजल ₹88.29/लीटर
Gurgaon: पेट्रोल ₹95.65/लीटर, डीजल ₹88.10/लीटर
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच खींचतान, के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल और WTI भी 90 डॉलर के पार पहुंच गया। इसके बावजूद भारत के लिए राहत की बात यह है कि देश के पास पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है। सरकार के मुताबिक, 60 दिनों से ज्यादा का पेट्रोल, डीजल और कच्चा तेल स्टॉक में है। साथ ही एलएनजी और एलपीजी का भी पर्याप्त बैकअप रखा गया है, जिससे सप्लाई पर तत्काल कोई खतरा नहीं है।
भारत ने अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए तेल आयात के स्रोत भी बढ़ाए हैं। अब केवल मध्य पूर्व ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिकी देशों से भी तेल मंगाया जा रहा है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में आपूर्ति प्रभावित न हो।
अगर आप अपने शहर का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आसान तरीके भी उपलब्ध हैं।
Indian Oil Corporation: RSP लिखकर 9224992249 पर SMS करें
Bharat Petroleum: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें
Hindustan Petroleum: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें
इसके अलावा आप इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर भी ताजा रेट चेक कर सकते हैं।
फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए वाहन चालकों को सलाह है कि वे समय-समय पर अपडेट जरूर चेक करते रहें।
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…