viral video
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी महिला अपने भारतीय पति को सरप्राइज़ देने के लिए मराठी भाषा सीखती नज़र आ रही है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और इसे दुनियाभर से प्यार मिल रही है। वीडियो में महिला ने मराठी भाषा में कुछ आम वाक्य बोलने का प्रयास किया, ताकि वह अपने पति अनिकेत कर्ने के साथ भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से और गहराई से जुड़ सकें। वीडियो में कैंडेस की मासूम कोशिशें और अनिकेत की प्यारी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कैंडेस वीडियो की शुरुआत में बड़े उत्साह से कहती हैं,”शुभ सकाळ, कसा आहेस?” इसे सुन अनिकेत का चेहरा पर स्माइल से खिल उठता है और वह मुस्कुराकर मराठी में जवाब देते हैं। कैंडेस थोड़ी हँसी के साथ कहती हैं, “मैं समझी नहीं, लेकिन मैं सीख रही हूं!” इसके बाद कैंडेस कुछ और सामान्य मराठी वाक्य बोलती हैं जैसे नमस्कार, रात्री जेवायला काय आहे? जब अनिकेत जवाब देते हैं कि उन्होंने चिकन बनाया है, तो कैंडेस खुशी से कहती हैं वा धन्यवाद।
ये बी पढ़े: Kargil Vijay Diwas 2025: शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा
इस प्यारे वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कैंडेस की ईमानदारी और सीखने की लगन की जमकर तारीफ की। बहुत से लोगों ने इसे “संस्कृति को जोड़ने वाला वीडियो” कहा और यह बताया कि रिश्तों में भाषा सीखना कितना प्यारा इशारा हो सकता है।
इस वीडियो से यह साफ होता है कि प्यार, भाषा और संस्कृति की सीमाओं से परे होता है। यदि आप भी किसी प्रियजन से जुड़े रहना चाहते हैं, तो उसकी भाषा और संस्कृति को समझने का यह प्रयास अनमोल साबित हो सकता है।
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…