नोएडा दहेज कांड में नया मोड़: निक्की भाटी की भाभी ने भी ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Noida News : नोएडा में चर्चित निक्की भाटी दहेज हत्या प्रकरण अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस परिवार ने अपनी बेटी की मौत के लिए दामाद और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया था, अब उसी परिवार पर भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि निक्की की भाभी और उसके भाई की अलग रह रही पत्नी मीनाक्षी ने लगाया हैं। कहा की उससे भी उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग की थी।

कार को बताया “अशुभ”, मांगी नई गाड़ी और नकद

31 वर्षीय मीनाक्षी की शादी 2016 में रोहित पायला (निक्की के भाई) से हुई थी। मीनाक्षी का कहना है कि शादी के समय उसके मायकेवालों ने दहेज में मारुति सुजुकी सियाज़ कार दी थी। लेकिन पायला परिवार ने उस कार को “अशुभ” मानकर बेच दिया। इसके बाद आरोप है कि निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला और परिवार ने नई स्कॉर्पियो एसयूवी और अतिरिक्त नकदी की मांग रखी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो मीनाक्षी को मायके भेज दिया गया।

पंचायत में पहुंचा मामला

विवाद बढ़ने पर यह मामला गांव की पंचायत तक गया। पंचायत में कथित तौर पर यह सलाह दी गई कि या तो मीनाक्षी के परिवार को शादी में खर्च हुए लगभग 35 लाख रुपये वापस दिए जाए ताकि उसकी दूसरी शादी हो सके, या फिर पायला परिवार उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर ले। मगर यह विवाद कभी सुलझ नहीं पाया।

मीनाक्षी का कहना है “परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया”

मीनाक्षी का कहना है कि निक्की के पिता भिखारी सिंह और अन्य परिजनों ने उसे कभी परिवार का हिस्सा नहीं माना। वहीं, जब इस आरोप पर उसके पति रोहित से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। रोहित ने सिर्फ इतना कहा कि “ये केवल आरोप हैं, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।”

परिवारों के बीच झगड़े और हथियार निकलना

इस विवाद से जुड़े एक अन्य पक्ष ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़े हुए और एक मौके पर तो हथियार भी निकाल लिए गए थे। पायला परिवार के एक सदस्य ने बचाव करते हुए कहा – “घर-घर में झगड़े होते हैं, पर कम से कम हमने किसी लड़की को जलाया तो नहीं।”

ये भी पढ़े – Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरिफेरल रोड पर खामियां, किसानों और यात्रियों ने रखी समस्याएं

अब जांच में नया आयाम

निक्की भाटी की मौत की जांच पहले ही पूरे देश का ध्यान खींच रही थी। अब उसकी भाभी मीनाक्षी के ताजा आरोपों ने मामले को और जटिल बना दिया है। इससे यह साफ होता है कि दहेज जैसी कुप्रथा न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि परिवारों को तोड़ने और जिंदगियां खत्म करने का कारण भी बन रही है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago