क्रिकेट

भारत में पहली बार न्यूजीलैंड जीता वनडे सीरीज, जानें हार पर कप्तान गिल ने किसका किया बचाव

New Zealand Won ODI Series in India: न्यूजीलैंड ने रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। यह न्यूजीलैंड की भारत में पहली वनडे सीरीज जीत है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचल और ग्लेन फिल्पिस ने शतकीय पारी खेली जबकि भारत की तरफ से विराट कोहली ने 124 रन बनाए।

मैच की ऐसी रही तस्वीर

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 237 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए।

338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली। कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक 91वें गेंद पर आया। कोहली ने नितीश कुमार रेड्डी 53 के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 और हर्षित राणा 52 के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों ने भारत को जीत की सुगंध दी थी, जो विराट के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही समाप्त हो गई। भारतीय टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई।

हार के बाद गिल ने रोहित का किया बचाव

हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने रोहित की पूरी सीरीज में बड़ा स्कोर नहीं बनाए जाने और उनकी फॉर्म का बचाव किया। गिल ने कहा कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन बनाए थे। लेकिन यहां ऐसा हुआ कि वो अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। गौरतलब है, रोहित ने 3 मैचों की सीरीज में सिर्फ 61 रन बनाए और उनका सबसे बड़ा स्कोर 26 रहा।

इंदौर में पहली बार हारा भारत

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत था। भारत ने लगातार 7 वनडे मैच जीते थे। इंदौर में पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 में से 6 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में कप्तान गिल का टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। वहीं यह अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार है, जब भारत ने घरेलू वनडे में टॉस जीतने के बाद मैच गंवाया हो।  भारत ने इस दौरान लगातार 13 मैच जीते हैं।

कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का न्यूजीलैड के खिलाफ ये 7 वनडे शतक था। अब तक वीरेंद्र सहवाग (भारत) और रिकी पोंटिग (ऑस्ट्रेलिया)  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 6-6 शतक लगाए थे।

न्यूजीलैंड 38 साल बाद जीता वनडे सीरीज

न्यूजीलैंड ने सबसे पहले 1988 में भारतीय सरजमीं पर मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। उसके बाद से न्यूजीलैंड को लगातार सात वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड इस सीरीज के दोनों मैच छोड़ दें तो बीते 38 सालों में सिर्फ 7 वनडे जीत पाई थी। लेकिन इस बार नई और युवा कीवी टीम ने परिस्थितियां बदल दी हैं। किसी भी विदेशी टीम ने, जिसने भारत में कम से कम 20 मैच खेले हैं, न्यूजीलैंड का हार-जीत का रिकॉर्ड सबसे खराब है। 

ये भी पढ़ें: नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में 2 बिल्डरों पर केस दर्ज, जेई को किया गया सस्पेंड

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago