मनोरंजन

ऐक्टर गोविंद ने पत्नी सुनीता संग टेंशन पर दिया पहला रिऐक्शन, कहा- लंबे समय से साजिश चल रही है

Govinda breaks silence on affair news: बॉलीवुड ऐक्टर गोविंद ने एक इंटरव्यू में पहली बार पत्नी सुनीता संग चल रहे टेंशन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मालूम हो कि पिछले काफी समय से गोविंद और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐक्टर गोविंद पर अफेयर के भी आरोप लगते हैं। इसके बावजूद दोनों ने पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं की है। आइये जानते हैं गोविंद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या कहा।

गोविंद ने साजिश का किया जिक्र

गोविंदा ने इंटरव्यू में कहा, “ज्यादातर महिलाएं गलत नहीं होती हैं। मैं अपने घर की औरतों के खिलाफ कभी नहीं जाता, इसमें मेरी मां और मेरी सास दोनों शामिल हैं। मेरी पत्नी ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जहां वह हर तरह की राय शेयर करती है। मुझे मेरे एक दोस्त ने कहा था कि गोविंद तुम्हारे खिलाफ बहुत लंबे समय से साजिश चल रही रही है, तो उससे तुम कैसे बाहर निकलोगे।” इसके आगे उन्होंने कहा, “तो मैंने कहा देखिए एकाध, दो साल, 4-5 या 14-15 साल यूं होते हैं कि हम पूजा-प्रार्थना किया करते हैं, यज्ञ करवाते हैं। पर जब 14-15 साल से वार्तालाप आगे निकलता है, तो वो फिर योग नहीं, प्रयोग होता है। तो किसी की सोची-समझी साजिश में घर-परिवार आ जाता है, डर जाते हैं लोग। वो सब गोविंदा नहीं है। फिर थोड़ा सा अलगाव नजर आ जाता है।”

काम पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान

गोविंद ने परिवार और फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक बड़ी साजिश के अंदर शुरुआती तौर पर इस्तेमाल हो सकते हैं, जिसमें आदमी को पहले परिवार से तोड़ा जाता है, फिर समाज से तोड़ा जाता है। मुझे तो समाज से तोड़ा ही हुआ है इतने साल से, काम से तोड़ा हुआ है। मुझे मेरी फिल्मों के लिए मार्केट नहीं मिला और ऐसा मत समझिएगा कि मैं रो रहा हूं। मैं भी बहुत सारी फिल्में छोड़ चुका हूं। इसलिए मैं रोना नहीं रोता हूं।”

गोविंदा ने बच्चों को लेकर कही दिल की बात

गोविंदा ने अपने बच्चों को लेकर भी दिल से बात की। उन्होंने कहा कि वह भगवान से दुआ कर रहे हैं कि कोई गलतफहमी न रहे, ताकि उन्हें अंदर से घुटन महसूस न हो। ऐक्टर ने कहा- मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस परेशानी से बाहर निकालें और साथ ही मेरे बच्चों की भलाई के लिए भी दुआ करता हूं। मैं यही चाहता हूं कि कोई गलतफहमी न हो और मुझे घुटन महसूस न हो। मैं खास तौर पर अपने ही परिवार से हाथ जोड़कर यही गुजारिश करता हूं।

शिवसेना में शामिल हुए हैं गोविंद

इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, "मैं अभी-अभी शिवसेना में शामिल हुआ हूं और तभी से ऐसी साजिशें शुरू हो गई हैं। मुझे कमजोर न समझा जाए और मेरे खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले लोग मेरे पुराने काम को याद रखें।'

बताते दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उनके नाम टीना और यशवर्धन है।

ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार न्यूजीलैंड जीता वनडे सीरीज, जानें हार पर कप्तान गिल ने किसका किया बचाव

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago