Others

ट्रंप ने पत्र लिखकर गाज़ा संघर्ष हल के लिए PM मोदी का मांगा साथ, जानें और क्या लिखा है पत्र में

Trump Letter To PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र को अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। पत्र में गाजा संघर्ष हल के लिए पीएम मोदी का साथ मांगते हुए उन्हें गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए आमंत्रण किया गया है।

ट्रंप ने पत्र में क्या कहा

पत्र में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि मैं आपको, भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में, मध्य पूर्व में शांति को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और भव्य प्रयास में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं, और साथ ही वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए एक साहसिक नई दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी।

गाज़ा संघर्ष का प्लान पिछले साल बना था

अमेरिका के राष्टपति ट्रंप ने 29 सितंबर, 2025 को गाजा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना बनाई थी। इस योजना 20 सूत्रीय रोडमैप शामिल है जिसे विश्व के सभी प्रमुख नेताओं अरब विश्व, इजरायल, यूरोप सहित ने शीघ्रता से अपनाया। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए, 17 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2803 को अपनाया जिसमें इस पहला का स्वागत और समर्थन किया गया।

सिर्फ साझेदारों को निमंत्रण

ट्रंप ने पत्र में लिखा है, 'हमारा प्रयास एक विशिष्ट समूह के राष्ट्रों को एक साथ लाएगा, जो स्थायी शांति बनाने की महान जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं, एक सम्मान जो केवल उन्हीं के लिए आरक्षित है, जो उदाहरण पेश करके नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य में शानदार निवेश करने के लिए तैयार हैं। हम अपने अद्भुत और प्रतिबद्ध साझेदारों को निकट भविष्य में आमंत्रित करेंगे, जिनमें से अधिकांश अत्यधिक सम्मानित विश्व नेता हैं।

गाज़ा संघर्ष कब से शुरू हुआ

इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद संघर्ष शुरू हुआ। यह युद्ध दो साल से ज्यादा चला है और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसमें 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइल का कहना है कि वह केवल हमास को खत्म करने और बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान चला रहा है। अब जब ट्रंप की मध्यस्थता से इज़राइल और हमास दोनों बातचीत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो यह देखना बाकी है कि क्या यह कोशिश सच में लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म कर पाएगी। हालांकि, गाजा पट्टी पर कंट्रोल के दावे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें: ऐक्टर गोविंद ने पत्नी सुनीता संग टेंशन पर दिया पहला रिऐक्शन, कहा- लंबे समय से साजिश चल रही है 

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago