बलूच नेता मीर यार ने पाकिस्तान सरकार को घेरते हुए मस्जिदें तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया
Mir Yar Fully Stands With India: पाकिस्तान के बलूचिस्तान गणराज्य में मस्जिदें तोड़े जाने को लेकर अलगाववादी नेता मीर यार पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना ने अपने टैंकों से मस्जिदों और आम लोगों लोगों को निशाना बनाया है। उन्होंने क्षेत्र में कुरान को जलाए जाने और मस्जिदों के प्रमुखों का अपहरण के लिए पाकिस्तानी शासन को जिम्मेदार ठहराया है।
बलूच नेता मीर यार ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों को परेशान करने में शामिल है। पाकिस्तान की सरकार भारत, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और दूसरों को अल्पसंख्यक अधिकारों पर लेक्चर नहीं दे सकती। पाकिस्तान की सेना खुद जिहादी चरमपंथियों का इस्तेमाल हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को डराने के लिए हथियार के तौर पर करती है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में करीब 40 मस्जिदों को नष्ट कर किया गया है।
भारत में मुस्लिमों से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार अपनी टांग अड़ाने की कोशिश करता है। भारत ने जब जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों की प्रोफाइलिंग करने को निर्णय लिया, तो पाकिस्तान को लगा कि उसे एक मौका मिल गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा मस्जिदों और मस्जिद प्रबंधन समितियों की कथित तौर पर की गई प्रोफाइलिंग की निंदा करता है। पाक की ओर से दिये बयान में कहा गया, 'धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप धर्म और आस्था की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन है और अधिकृत क्षेत्र की मुस्लिम आबादी को डराने-धमकाने और हाशिए पर धकेलने का एक और दमनकारी प्रयास है।
भारत ने भी पाकिस्तान को दो टूक कह दिया है कि पाकिस्तान अपना घर संभाले। हमारे आंतरिक मामलों में बोलने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है. बगल में झांकने से पहले पाकिस्तान को अपने गिरेबान में देखना चाहिए। भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने पत्र लिखकर गाज़ा संघर्ष हल के लिए PM मोदी का मांगा साथ, जानें और क्या लिखा है पत्र में
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…