दिल्ली/NCR

लद्दाख और दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Earthquake in Laddakh-Delhi: लद्दाख और दिल्ली में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां लद्दाख के लेह क्षेत्र में 5.7 तीव्रता तो दिल्ली में 2.8 भूकंप की तीव्रता मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में दर्ज किया गया है। इस दौरान लोगों ने सुबह में भूकंप के झटके महसूस किए। बता दें कि, दिल्‍ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है और उच्‍च जोखिम वाले सिस्‍मिक जोन 4 में आता है। भूकंप से दिल्ल और लद्दाख में किसी जानमाल के नुकसान की अब तक जानकारी नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 11:51:14 बजे (IST) दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 171 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.71 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.32 डिग्री पूर्व पर स्थित था। यह क्षेत्र लेह, लद्दाख के अंतर्गत आता है।

सोनीपत में भी आया था भूकंप

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था। लेकिन, इसके झटके दिल्ली तक में महसूस किए गए थे. फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

कच्छ में भी आया था भूकंप

दिल्ली-एनसीआर से पहले कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार और शनिवार की रात गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता 4.1 थी। देर रात आए इस भूकंप के कारण लोग काफी डर गए थे।

ये भी पढ़ें: बलूचिस्‍तान में मस्जिदें तोड़े जाने पर नेता मीर यार का दावा, कहा- पाक सरकार ने 40 मस्जिदों पर चलवाया बुलडोजर

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago