NZ Women vs SA Women, 2nd ODI: न्यूजीलैंड वीमेंस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। बल्लेबाज अमेलिया केर की नाबाद 179 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच में विकेट से जीत दर्ज की। बुधवार को वैलिंग्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 346 रन बनाए। लॉरा वुल्वर्ट ने 69 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 350 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर कर लिया।
अमेलिया केर ने 139 गेंद में नाबाद 179 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने पहले पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आखिर में केर ने ही चौका लगाकर मैच खत्म किया और टीम को यादगार जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में इंडियन विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट खोकर 341 रन का टारगेट हासिल किया था।
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…