India Crude Stock: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने क्रूड की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय ने कहा है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और अगले दो महीनों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का भंडार पूरी तरह सुरक्षित है और अगले दो महीनों तक इसकी लगातार आपूर्ति के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, ताकि पेट्रोल-डीजल के उत्पादन में कोई कमी न आए।
सरकार ने पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबरों को भी खारिज कर दिया है। Sujata Sharma ने कहा कि देश में कहीं से भी ईंधन की कमी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सरकार के मुताबिक, वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद देश में तेल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
कच्चे तेल की कीमतों में अप्रैल की शुरुआत होते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चे तेल की कीमत करीब 5 प्रतिशत गिरकर 9100 रुपये प्रति बैरल से नीचे आ गई है। बता दें कि यह गिरावट मार्च में आई तेज बढ़त के बाद दर्ज की गई है।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…