Breaking

NATO पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, कहा- मैं इस सैन्य संगठन से निकलने पर कर रहा हूं विचार

Trump Said on NATO: ईरान युद्ध के बीच नाटो देशों के बंटे होने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य संगठन पर बड़ा खुलासा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह संगठन (नाटो गठबंधन) एक 'कागजी शेर' है। उन्होंने दावा किया कि यूके के पास तो नौसेना भी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में बताया कि वह नाटो से अमेरिका को बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, क्योंकि ईरान के खिलाफ उनकी जंग में नाटो ने उनका साथ नहीं दिया।

ट्रंप अब नाटो को क्यों नहीं मानते रक्षा सहयोगी

इंटरव्यू में दिया गया अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि वाइट हाउस अब यूरोप को एक भरोसेमंद रक्षा सहयोगी नहीं मानता। गौ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच नाटो देशों से होर्मुज स्ट्रेट पर आईआरजीसी के नियंत्रण के खिलाफ कार्रवाई और अपने युद्धपोत भेजने की बात कही थी। लेकिन नाटो देशों ने ट्रंप की अपील पर कोई रूची नहीं दिखाई।

'मैं NATO से कभी प्रभावित नहीं हुआ'

ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस टकराव के बाद वह इस गठबंधन में अमेरिका की सदस्यता पर फिर से विचार करेंगे। उन्होंने जवाब दिया, 'ओह हां, मैं कहूंगा कि [यह] फिर से विचार करने की बात से भी आगे निकल चुका है।' 'मैं NATO से कभी प्रभावित नहीं हुआ। मुझे हमेशा से पता था कि वे कागजी शेर हैं, और वैसे पुतिन भी यह बात जानते हैं।'

नाटो में हैं 32 देश

नाटो अमेरिका समेत 32 देशों का सैन्य संगठन है। जहां राजनीतिक के अलावा सुरक्षा संबंधी मामलों पर सर्वसम्मति से फैसले लिए जाते हैं। इसका गठन 4 अप्रैल 1949 में यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के 12 देशों ने मिलकर किया था। पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और नाटो देश के बीच रिश्तों में देखने को मिला था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नाटो देशों पर टैरिफ और ग्रीनलैंड पर कंट्रोल पाने वाले बयानों से नाटो देश अहसज दिखे थे।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

46 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago