Breaking

Viksit Bharat 2047 Conclave : दिग्गज नेता और विशेषज्ञों के साथ देश के भविष्य की रूपरेखा पर ‘महा-मंथन’

Viksit Bharat 2047 Conclave : News India 24×7 द्वारा दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित ‘विकसित भारत @2047’ कॉन्क्लेव एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देश के दिग्गज नेता, विशेषज्ञ और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे, जो 2047 तक विकसित भारत के विज़न और योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं, नीति निर्माताओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर, देश के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास की दिशा पर खुली बातचीत करना है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तित्व भाग लेंगे और भारत के 2047 तक विकसित होने के सपनों और योजनाओं पर अपनी राय देंगे।
News India 24×7 इस कॉन्क्लेव के माध्यम से देशवासियों को भविष्य की तैयारियों और विकास की दिशा से रूबरू कराने का प्रयास कर रहा है।

कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले ये प्रमुख दिग्गज नेता

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, जो भारत सरकार की रणनीति और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जो कृषि और किसान कल्याण से जुड़े दृष्टिकोण साझा करेंगे।


रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, जो क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।


ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. मौलाना उमर अहमद इलियासी, जो सामाजिक समरसता और विकास की दिशा पर विचार रखेंगे।


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास अठावले, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करेंगे।


अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, जो सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों पर अपने विचार साझा करेंगे।


दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी, जो धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से विकसित भारत की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।


केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री श्री एसपी सिंह बघेल, जो ग्रामीण और पशुपालन क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।


केंद्रीय कोयला एवं खदान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, जो ऊर्जा और खनन क्षेत्रों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, जो राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भारत के विकास की दिशा पर विचार साझा करेंगी।


अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, जो सांस्कृतिक और सामाजिक विकास पर विचार रखेंगे।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता श्री प्रमोद तिवारी, जो राजनीतिक दृष्टिकोण से भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

क्या है विकसित भारत @2047?

विकसित भारत @2047 का लक्ष्य है भारत को 2047 तक दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में लाना। यह 100 साल के स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विज़न है।

मुख्य उद्देश्य

आर्थिक विकास(economic development): नई तकनीक, नवाचार और व्यवसाय को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना।

सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण (safe and clean environment): प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना, जलवायु परिवर्तन के असर को कम करना और हरे-भरे वातावरण को बनाए रखना।

सामाजिक प्रगति (social progress): नागरिकों को न्याय, समानता और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना।

सुगठित शासन (Good Governance): जवाबदेही, पारदर्शिता और बेहतर नीतियों के जरिए देश का सुशासन सुनिश्चित करना।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago